‘कहो न..’ ने 15 साल पूरे किए

मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन ने साल 2000 में फिल्म ‘कहो न प्यार है’ से धमाकेदार शुरुआत की थी और फिल्म की 15वीं वर्षगांठ पर उन्होंने आशा जताई कि अपने अभिनय करियर में वह और आगे जाएंगे।

ऋतिक के पिता और फिल्मकार राकेश रोशन के निर्देशन में बनी ‘कहो न प्यार है’ 14 जनवरी 2000 को प्रदर्शित हुई थी।

ऋतिक ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, “सिनेमा में आए मुझे 15 साल हो गए। मेरी क्षमता याद दिलाने के लिए आपका का बहुत बहुत धन्यवाद। चलिए साथ-साथ आगे बढ़ें। आप सबको मेरा प्यार।”

ऋतिक ने अपने करियर में ‘बैंग बैंग’, ‘कृष 3’ और ‘कोई मिल गया’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493