मुंबई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के कार्यकाल के दौरान सर्जिकल कार्रवाई के कांग्रेस के दावे पर रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने चुटकी लेते हुए बुधवार को कहा कि चुनाव के दौरान इनकी संख्या में इजाफा हो जाएगा।
यहां एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए पर्रिकर ने कहा, “जो भी दावे हैं, वे अब सामने आ रहे हैं। उनके मुताबिक जिस दौरान ऐसा किया गया उस दौरान उन्होंने इस बारे में कभी कुछ कहा ही नहीं।”
उन्होंने कहा, “उनमें से कुछ सही हो सकते हैं, कुछ अतिशयोक्ति होगी। चुनाव के दौरान इसकी संख्या दो से तीन दर्जन तक बढ़ सकती है।”
कांग्रेस ने कहा है कि संप्रग सरकार के दौरान तीन बार सर्जिकल कार्रवाई की गई, लेकिन सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में उन्हें सार्वजनिक नहीं किया।
dharmpath.com dharmpath