कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रताप मंडलोई बीजेपी में शामिल

राजगढ़- कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रताप मंडलोई बीजेपी में शामिल हो गए हैं। प्रताप ने शुक्रवार को बीजेपी की सदस्यता ले ली है। भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं हितानंद शर्मा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलवाई। इसी के साथ अब माना जा रहा है कि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजा के गढ़ में सेंध लगानी शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि राजगढ़ के कांग्रेस नेता प्रताप मंडलोई जब कांग्रेस में थे तो उस दौरान वह पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह के सबसे भरोसेमंद विधायकों में शामिल थे। वहीं 1988 में जब दिग्विजयसिंह का दूसरा कार्यकाल था तब मंडलोई विधायक बने थे। विधायक बनने के बाद प्रताप मंडलोई ने अपनी गाड़ी के पीछे लिखवाया था राजा का प्रताप। प्रताप का यह स्लोगन पूरे जिले में काफी चर्चा का विषय बना था, इतना ही नहीं जिले में उन्हें विधायक रहते हुए व बाद में भी राजा के प्रताप के रूप में जानने लगे थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493