कांची शंकराचार्य के निधन पर भंडारकर ने शोक जताया

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने बुधवार को तमिलनाडु स्थित शंकर मठ कांचीपुरम के जयेंद्र सरस्वती के निधन पर शोक व्यक्त किया।

भंडारकर ने ट्वीट करते हुए कहा, “कांची के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। उनके द्वारा शुरू किए गए शिक्षण संस्थानों और वंचितों के लिए उनके मानवीय कार्यो के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनकी आत्मा की शांति के लिए मेरी विनम्र प्रार्थना। ओम शांति।”

बुधवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती होने के बाद सरस्वती का निधन हो गया। कांची पीठ के 82 वर्षीय शंकराचार्य कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493