भोपाल- प्रदेश में कोरोना महामारी अपने प्रचंड दौर में है। कोरोना संक्रमण के कारण गरीब से लेकर अमीर और जनता से लेकर जनप्रतिनिधि सभी चपेट में आ रहे हैं। गुरुवार को झाबुआ कांग्रेस विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया के भाई सुरसिंह भूरिया का निधन हो गया है। सुरसिंह पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। गुरुवार को उनका निधन हो गया है। कांग्रेस नेता कुणाल चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है।
dharmpath.com dharmpath