कांस्टेनटाइन बने भारतीय फुटबाल टीम के कोच

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। स्टेफेन कांस्टेनटाइन को भारतीय फुटबाल टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने इसकी पुष्टि शुक्रवार को की।

एआईएफएफ ने जारी एक विज्ञप्ति में कहा, “कांस्टेनटाइन भारत की अंडर-23 राष्ट्रीय टीम के भी कोच होंगे। वह फरवरी के पहले हफ्ते से अपना पद संभाल लेंगे।”

कांस्टेनटाइन इससे पहले 2002 से 2005 के बीच भी भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं। इस दौरान टीम वियतनाम में एलजी कप जीतने में सफल रही थी। साथ ही एफ्रो-एशियाई खेलों में भी टीम उपविजेता बन कर उभरी।

भारतीय टीम से जुड़ने से पहले वह रवांडा की राष्ट्रीय टीम के कोच थे। उनके मार्गदर्शन में रवांडा की टीम पिछले महीने 68वें पायदान पर पहुंचने में कामयाब रही थी। फीफा विश्व रैंकिंग में रवांडा का यह अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493