लॉस एंजेलिस, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर की मां क्रिस जेनर का कहना है कि जेनर अपने कॉस्मेटिक ब्रांड ‘काइली कॉस्मेटिक्स’ से जुड़ी रहेंगी।
क्रिस ने डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके को बताया, “हमने कुछ लोगों से बात की है और उन्होंने इसमें रूचि जताई है। मुझे नहीं लगता कि काइली अगले कई वर्षो तक इस ब्रांड से दूरी बनाएंगी।”
क्रिस ने कहा, “वह इसलिए यह कर रही है क्योंकि यह उसका जुनून है। वह यह बचपन से ही करना चाहती थी।”
क्रिस ने अगस्त में बताया था कि काइली की कंपनी की 18 महीनों में खुदरा बिक्री 42 करोड़ डॉलर रही है।
dharmpath.com dharmpath