चंडीगढ़, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। खुद को काइली जेनर का बहुत बड़ा प्रशंसक बताने वाले और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अक्सर उनके पोस्ट पर टिप्पणी करने वाले अभिनेता व गायक दिलजीत दोसांझ का कहना है कि उन्हें अमेरिकी रियेलिटी टीवी स्टार काइली जेनर की तस्वीरों को देखकर अच्छा महसूस होता है।

काइली के गर्भवती होने की खबर के बारे में पूछे जाने पर दिलजीत ने यहां शुक्रवार को कहा, “मैं काइली जेनर का प्रशंसक हूं। यह उनकी जिंदगी है। यह अच्छी खबर है। बिल्कुल, मैं उनके लिए बेहद खुश हूं।”
उन्होंने कहा, “अगर वह गर्भवती हैं तो मैं क्यों दुखी होऊंगा? मैं अभी भी उनका प्रशंसक हूं। वह 20 बार गर्भवती हो सकती हैं। मैं बस उन्हें पसंद करता हूं, मैंने उनसे कोई अपेक्षा नहीं रखी है। जब मैं उन्हें देखता हूं, तो ऐसा लगता है कि वास्तव में मैं उन्हें जानता हूं। मैं उनकी तस्वीरों को देखने के बाद अच्छा महसूस करता हूं।”
फिल्मों की बात करें तो दिलजीत फिलहाल फिल्म ‘सूरमा’ की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह के जीवन पर आधारित है।
फिल्म ‘सूरमा’ की शूटिंग शुरू होने से पहले दिलजीत ने हॉकी में 15-20 दिनों का प्रशिक्षण लिया।
फिल्म अगले साल जुलाई में रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath