काइली ने खुद को 19 साल की यौनकर्मी बताया

लॉस एंजेलिस, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी कलाकार काइली जेनर ने उन्हें नापसंद करने वाले एक शख्स की भड़काऊ टिप्पणी पर सोशल मीडिया के जरिए खुद को 19 साल की यौनकर्मी बताया है।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, सबसे पहले एक शख्स ने अपने ट्वीट में उन्हें 14 साल की यौनकर्मी कहा।

उसने ट्वीट किया, “काइली जेनर 14 साल की यौनकर्मी की तरह दिखती हैं।”

इसके जवाब में काइली ने लिखा, “मुझे लगता है कि मैं 19 साल की यौनकर्मी की तरह दिखती हूं।”

ट्वीट कर एक-दूसरे पर टिप्पणी करने का यह सिलसिला काइली द्वारा इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करने के बाद शुरू हुआ।

गौरतलब है कि सप्ताहांत में उन्होंने बाथरूम में आईने के सामने खड़े होकर अर्धनग्न अवस्था वाली सेल्फी को अपने प्रशंसकों के लिए ‘मॉर्निग’ शीर्षक के साथ पोस्ट किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493