काउंटी क्लब सरे के कोच नियुक्त किए गए वेनुतो

मेलबर्न, 22 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी कोच माइकल डी वेनुतो को काउंटी क्लब सरे का मुख्य कोच बनाया गया है।

आस्ट्रेलिया के लिए 1997 में नौ एकदिवसीय मैच खेलने वाले वेनुतो के पास इंग्लैंड में घरेलू क्रिकेट का काफी अनुभव है। वह डरहम, डर्बीशायर और ससेक्स जैसी काउंटी टीमों के लिए खेल चुके हैं।

वेनुतो अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के दौरे के बाद आस्ट्रेलियाई टीम से अलग होंगे। वह तीन साल से इस टीम के साथ हैं।

वेनुतो ने अपने चयन के बाद कहा, “मैंने आस्ट्रेलियाई टीम के साथ अच्छा समय बिताया और कोच डारेन लेहमैन के साथ काम करके बड़ा मजा आया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493