काउंटी क्लब सरे से जुड़े वहाब रियाज

लाहौर, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज इंग्लैंड के निष्कासित कप्तान केविन पीटरसन के साथ काउंटी क्लब सरे के लिए खेलेंगे। रियाज ने गुरुवार को सरे के साथ करार होने की घोषणा की।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की वेबसाइट पर रियाज के हवाले से कहा गया है, “जहां तक काउंटी क्रिकेट की बात है, तो मैं वहां इस वर्ष खेलने जा रहा हूं। इस समय मेरे वीजा को लेकर कुछ परेशानियां हैं, लेकिन उम्मीद है कि यह मुद्दा समय रहते सुलझ जाएगा। मैंने सरे के साथ करार कर लिया है और मैं वहां कुछ टी-20 मैचों में हिस्सा लूंगा।”

उल्लेखनीय है कि वहाब ने आईसीसी विश्व कप-2015 के सेमीफाइनल मैं चैम्पियन आस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहद धारदार गेंदबाजी की थी।

सरे के साथ रियाज का यह करार हालांकि छोटी अवधि वाला है, क्योंकि उन्हें अपने देश की राष्ट्रीय टीम की ओर से बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखलाओं में भी हिस्सा लेना है।

रियाज ने कहा, “पाकिस्तान को चूंकि बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखलाएं खेलनी हैं, इसलिए सरे के साथ मेरी करार अवधि काफी छोटी है। अपने देश के लिए खेलना मेरी प्राथमिकता में सबसे ऊपर है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493