गुड़गांव, 27 जुलाई (आईएएनएस)। गाय दूध की प्रमुख विक्रेता कंपनी काऊबॉयज ने बुधवार को गाय का क्रीम (पाश्चुरीकृत) दूध बाजार में उतारा। पिछले कुछ वर्षों से गाय दूध के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ी है जिससे गाय दूध की मांग में इजाफा देखने को मिला है।
गुड़गांव, 27 जुलाई (आईएएनएस)। गाय दूध की प्रमुख विक्रेता कंपनी काऊबॉयज ने बुधवार को गाय का क्रीम (पाश्चुरीकृत) दूध बाजार में उतारा। पिछले कुछ वर्षों से गाय दूध के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ी है जिससे गाय दूध की मांग में इजाफा देखने को मिला है।
गाय दूध को स्वास्थ्य के लिए सबसे संतुलित माना जाता है। लगभग सात वर्ष या इससे कम उम्र के बच्चों को अधिकतर माताएं गाय दूध का सेवन कराती हैं। काऊबॉयज ने गाय दूध खंड से ही बाजार में प्रवेश किया था और अब इसे आगे बढ़ाते हुए क्रीम दूध भी बाजार में उतार दिया है। इसकी शुरुआत गुड़गांव से की जा रही है।
गुड़गांव की अधिकतर रिटेल दुकानों पर क्रीम दूध उपलब्ध है। अगले एक वर्ष में दिल्ली समेत अन्य राज्यों में भी कारोबार को पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल यह 500 एमएल दूध के पैकट में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 25 रुपये है।
मौजूदा समय में कंपनी कच्चे दूध की बिक्री दिल्ली-एनसीआर में डोर टू डोर सर्विस देती है। कच्चा दूध सीधे फार्म से लाकर ग्राहकों तक पहुंचाया जाता है। अब क्रीम दूध की उपलब्धता होने से इसकी बिक्री में और इजाफा देखने को मिलेगा।
काऊबॉयज के मुख्य कृषि अधिकारी आलेख अग्रवाल ने बताया कि हमने पूरे उत्तर भारत में काऊबॉयज को पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा दूध उत्पादन और उसके वितरण में बिचौलियों को खत्म किया है जिससे इसकी लागत में कमी आई है। इसका सीधा लाभ ग्राहक को मिलेगा।
काऊबॉयज को आर्गेनिक क्षेत्र में जाना जाता है, इसलिए हम फल और सब्जियों का उत्पादन भी करते हैं। यह सभी चीजें हमारी देख रेख में उत्पादित की जाती है इसलिए इनकी साफ-सफाई और गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होती है।
काऊबॉयज दूध के अतिरिक्त गाय के दूध से निर्मित शुद्ध देसी घी, शहद, फल,सब्जियां और घरेलू मसाले भी उपलब्ध कराती है।
dharmpath.com dharmpath