काजल पिसाल सीख रहीं मार्शल आर्ट

मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री काजल पिसाल का कहना है कि वह इन दिनों मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण ले रही हैं।

काजल को ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और ‘साथ निभाना साथिया’ जैसे धारावाहिकों के लिए पहचाना जाता है।

काजल ने एक बयान में कहा, “मैं मार्शल आर्ट पर काम करने और ज्यादा फिट रहने के लिए खुद पर समय खर्च कर रही हूं।”

इसके अलावा, काजल ने कहा कि वह टेलीविजन धारावाहिकों के लिए कुछ अच्छी स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं और जल्द ही छोटे पर्दे पर लौटेंगी।

उन्होंने कहा, “मैं अपने सपने के किरदार का इंतजार कर रही हूं, जो मुझे चुनौती दे और काम में संतुष्टि दे। मैं उस तरह का किरदार निभाना चाहती हूं, जिसकी मदद से मैं अभिनय के क्षेत्र में खुद को नए रूप में विकसित कर सकूं। मैं जल्द ही एक धारावाहिक में काम करने की उम्मीद कर रही हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493