काजोल, माधुरी ने आशा भोसले संग मस्ती की

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘हेलीकॉप्टर एला’ के प्रचार के लिए अभिनेत्री काजोल नृत्य आधारित रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ के सेट पर पहुंचीं, जहां उन्होंने माधुरी और आशा भोसले संग खूब मस्ती की। फिल्म में वह अपने बेटे को कठपुतली की तरह नचाती दिखाई देंगी।

रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ के निर्णायक मंडल में माधुरी दीक्षित, शशांक खेतान और भारतीय कोरियोग्राफर तुषार कालिया शामिल हैं।

इन सबके बीच मशहूर गायिका आशा भोसले भी हैं, और यह दोनों के लिए मस्ती के क्षण में तब्दील हो गया।

काजोल ने जहां भारतीय-पाश्चात्य पहनावे -बेज शर्ट और प्रिंटेट लंबे स्र्कट में है, वहीं माधुरी सफेद रंग की साड़ी में हैं, जिनपर फूल चित्रित हैं।

इसके बाद माधुरी दीक्षित नेने ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वह मस्ती करती नजर आ रही हैं।

उन्होंने कहा, “वह आईं, उन्होंने गाया और हम सभी को भावविभोर कर दिया। दिग्गज आशा भोसले।”

इतना ही नहीं माधुरी और काजोल ने एक-दूसरे को गले लगाया और गायिका को किस किया।

‘डांस दीवाने’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल कलर्स चैनल पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493