नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे अभिनेता कादर खान का इलाज बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ में होगा। ‘हो गया दिमाग का दही’ की निर्देशक फौजिया अर्शी ने खबर की पुष्टि की।
अर्शी ने आईएएनएस से बुधवार को कहा, “फिल्म ‘हो गया दिमाग का दही’ की टीम ने कादर खान साहब के स्वस्थ होने की जिम्मेदारी ली है, इसलिए फिल्म के निर्माता संतोष भारतीय और मैं उन्हें हरिद्वार स्थित पतंजलि ले जा रहे हैं।”
अर्शी ने कहा, “बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि में इलाज के लिए दिल से कादर खान का स्वागत किया है। हम सब कादर साहब से प्यार करते हैं, इसका एहसास उन्हें भी होगा।”
‘हो गया दिमाग का दही’ के साथ ही कादर खान ‘हेरा फेरी 3’ में भी दिखाई देंगे।
dharmpath.com dharmpath