कानपुर टेस्ट : भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 434 रनों का लक्ष्य

कानपुर, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को न्यूजीलैंड के सामने 434 रनों का लक्ष्य रखा है।

भारत ने चायकाल के साथ अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 377 रनों पर घोषित कर दी। रवींद्र जडेजा 50 और रोहित शर्मा 68 रनों पर नाबाद लौटे। दोनों ने छठे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की।

कीवी टीम को चार सत्रों में ये रन बनाने हैं और इसके लिए उसके पास अधिकतम 120 ओवर हैं।

भारत ने अपनी पहली पारी में 318 रन बनाए थे और फिर कीवी टीम की पहली पारी 262 रनों पर समेट दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493