कानपुर वनडे : न्यूजीलैंड को 338 रनों की चुनौती

कानपुर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में रविवार को न्यूजीलैंड के सामने 338 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा (147) और विराट कोहली (113) के बेहतरीन शतकों के दम पर पूरे 50 ओवर खेलते हुए छह विकेट खोकर 337 रन बनाए हैं।

रोहित और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 230 रनों की साझेदारी की। रोहित ने अपनी पारी में 138 गेंदों का सामना किया और 18 चौकों सहित दो छक्के लगाए। वहीं कोहली ने 106 गेंदें खेलीं और नौ चौके तथा एक छक्का लगाया।

न्यूजीलैंड के लिए मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, एडम मिलने ने दो-दो विकेट लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493