कानिषा, करण वेब फिल्म ‘इटर्निटी’ में काम करेंगे

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री कानिषा मल्होत्रा द्वारा निर्देशित और अभिनीत वेब फिल्म ‘इटर्निटी’ में ‘इश्कबाज’ के मशहूर अभिनेता करण खन्ना भी दिखाई देंगे।

कनिषा ने कहा, “यह एक ऐसे जोड़े की कहानी है, जिसमें लड़की लेखिका होती है और लड़का मशहूर गायक, लेकिन दोनों एक-दूसरे से झगड़ते रहते हैं, क्योंकि वह शख्स अपने रिश्ते के बारे में दुनिया को बताना नहीं चाहता था और इसका अंत काफी उतार-चढ़ाव वाला होगा।”

‘ये है मोहब्बतें’, ‘पी.ओ.डब्ल्यू. बंदी युद्ध के’ और ‘महारक्षक देवी’ जैसे लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिकों में नजर आ चुकीं कनिषा इससे पहले कबीर सदानंद और शिल्पा कदम अभिनीत फिल्म ‘लुसिड ड्रीम’ फिल्म का निर्देशन कर चुकी हैं।

‘इटर्निटी’ कनिषा के चैनल पर यूट्यूब पर जारी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493