‘कान्चे’ मुझे एक दूसरे युग में ले गई : प्रज्ञा जायसवाल

चेन्नई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल उनकी आगामी तेलुगू फिल्म ‘कान्चे’ में शाही घराने की लड़की की भूमिका में हैं। उनका कहना है कि फिल्म उन्हें एक अलग युग में ले गया था।

प्रज्ञा ने आईएएनएस से कहा, “मैंने फिल्म में वर्ष 1930 के दशक की एक लड़की का किरदार निभाया है। यह किरदार मुझे एक अलग ही सदी में ले गया था। शूट खत्म होने के बाद मुझे असल जीवन में आने में थोड़ा समय लगा।”

प्रज्ञा अभिनीत तेलुगू फिल्म ‘कान्चे’ 22 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रज्ञा ने कहा कि उन्होंने अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ के लिए भी ऑडिशन दिया था, लेकिन दुर्भाग्य से उनका चयन नहीं हो पाया।

फिल्म ‘कान्चे’ के निर्देशक कृष जागरलामुंदी के बारे में अभिनेत्री ने कहा, “वह एक ऐसे निर्देशक हैं, जिन्हें शूटिग से पहले हर चीज सही चाहिए। फिल्म के लिए मेरे लुक में भी उन्होंने काफी सुधार किया था।”

तेलुगू और हिदी फिल्म जगत से मिल रहे प्रस्तावों के बारे में प्रज्ञा ने कहा कि वह ‘कान्चे’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं और उसके बाद ही अपने भविष्य को लेकर कोई फैसला करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493