कान्ये वेस्ट को आते हैं आत्महत्या के विचार

लॉस एंजेल्स, 29 जुलाई (आईएएनएस)। रैपर कान्ये वेस्ट ने कहा है कि ‘अलेक्जेंडर मैक्वीन’ वृत्तचित्र देखने के बाद उनके मन में आत्मघाती विचार आ रहे हैं।

लॉस एंजेल्स, 29 जुलाई (आईएएनएस)। रैपर कान्ये वेस्ट ने कहा है कि ‘अलेक्जेंडर मैक्वीन’ वृत्तचित्र देखने के बाद उनके मन में आत्मघाती विचार आ रहे हैं।

एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपने मनोभावों को शुक्रवार को ट्विटर पर जारी करने का फैसला किया। रैपर ने ट्वीट्स की श्रृंखला में कहा कि मरहूम फैशन डिजायनर के वृत्तचित्र को देखने के बाद उनके मन में आत्महत्या के विचार आ रहे हैं और उन्हें महसूस होता है कि वे अलेक्जेंडर मैक्वीन की जीवन यात्रा से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने ट्वीट में कहा, “मैंने अलेक्जेंडर मैक्वीन का वृत्तचित्र देखा और मैं उनकी यात्रा से जुड़ गया। मैं जानता हूं कि उस दुनिया से वापस निकलकर खुद की दुनिया में आने पर कैसा लगता है, ऐसा लगता है कि आप खुद की जान ले रहे हैं।”

‘बाउंड 2’ जैसा हिट गाना गाने वाले रैपर ने आगे कहा, “मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह अनोखा नहीं है कि इन दिनों मुझे आत्महत्या के विचार आते हैं।”

आगे के ट्वीट्स में वेस्ट ने यह भी सलाह दी कि आत्महत्या के विचार आने पर खुद को कैसे रोकें।

उन्होंने लिखा, “आत्महत्या करने से कैसे बचें। ऐसे लोगों के आसपास रहना छोड़ दें, जो चाहते हैं कि आप आत्महत्या कर लें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493