लॉस एंजेलिस, 11 जून (आईएएनएस)। रैपर कान्ये वेस्ट ने यहां अपने घर में कई मशहूर सितारों की मौजूदगी में धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया। उनकी पार्टी में मनोवैज्ञानिक लियोर सचर्ड भी शामिल हुए।
जन्मदिन पार्टी में कुकीज पर कान्ये का चेहरा बना हुआ था। केक का डिजाइन उनके नए एल्बम ‘यी’ से प्रेरित था।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, कान्ये ने शनिवार को अपना 41वां जन्मदिन मनाया, जिसका आयोजन उनकी पत्नी व रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दशियां ने किया।
किम ने खुलासा किया कि बाद में कान्ये ने एक बड़ा सा केक काटा, जो माउंटेन रेंज आकृति में था, जो उनके नए एल्बम के कवर को समर्पित था। इस पर लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे कान्ये’।
डिनर के बाद इजरायली मनोवैज्ञानिक लियोर सचर्ड ने उनका और मेहमानों का मनोरंजन किया। उन्होंने अपने करतबों से सबको हैरान कर दिया।
पार्टी में कान्ये की साली केंडल जेनर, कर्टनी कर्दशियां के साथ ही मशहूर सितारे किड कुडी, पुशा टी, टियाना टेलर और उनके पिता रे भी शामिल हुए।
dharmpath.com dharmpath