लॉस एंजेलिस, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट ने ट्विटर पर वापसी की है।
कान्ये ने चैट शो ‘सैटर्डे नाइट लाइव’ में शेघी बघारने के बाद हुई आलोचनाओं के चलते कान्ये ने पिछले सप्ताह अपना ट्विटर औक इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया था।
कान्ये शनिवार को दोबारा ट्विटर पर लौटे।
वेस्ट ने पोस्ट कर कहा, “मैं सिर्फ अपनी दिल की बात करना चाहता हूं। जब लोग सोशल मीडिया के माध्यम से आपको प्रभावित करना चाहते हैं और यह बताना चाहते हैं कि आपको क्या करना है और क्या नहीं। यह माइंड कंट्रोल की तरह है। अब सोशल मीडिया पर यही किया जा रहा है, आपके दिमाग को कंट्रोल में किया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath