कान्स फिल्मोत्सव में ‘बाहुबली’ टीम करेगी नेतृत्व

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। ‘बाहुबली द बिगिनिंग’ के निर्देशक एस.एस. राजामौली और निर्माता शोबू यार्लागड्डा आगामी कान्स फिल्म समारोह में एक पैनल चर्चा का नेतृत्व करेंगे। इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में दक्षिण भारतीय फिल्में भी दिखाई जाएंगी।

राजामौली को हाल में 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। वह मार्चे डु फिल्म समारोह में फिल्मों में ‘आभासी वास्तविकता’ पर होने वाली चर्चा का नेतृत्व करेंगे।

फिल्म महोत्सव 11 मई से 22 मई तक आयोजित होगा और फिल्म की टीम 16 मई के समारोह का हिस्सा होगी।

एक बयान के अनुसार, फिल्म के निर्देशक, निर्माता के साथ-साथ रेडॉन प्रौद्योगिकी समूह के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजा कोदुरी एक पैनल चर्चा का नेतृत्व करेंगे।

पैनल का संचालन एशिया ब्यूरो प्रमुख पैट्रिक फ्रेटर द्वारा किया जाएगा।

चर्चा के बाद यह फिल्म कान में मार्चे डु फिल्म समारोह में प्रदर्शित की जाएगी।

‘बाहुबली द बिगिनिंग’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की थी। स्क्रीन पर एक काल्पनिक दुनिया बनाने और सिनेमेटिक इफेक्ट के लिए इसकी काफी सराहना की गई। इसमें मुख्य भूमिका में प्रभास और राणा डग्गूबाती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493