कान्स, 17 मई (आईएएनएस)। कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में हॉलीवुड अभिनेता मैथ्यू मैक्कॉनाघी की फिल्म ‘द सी ऑफ ट्रीज’ प्रदर्शित की गई, लेकिन फिल्म आलोचकों को यह फिल्म कुछ रास नहीं आई। इसलिए उन्होंने इस फिल्म की जमकर आलोचना की। लेकिन अभिनेता ने इस आलोचना को खारिज कर दिया है।
कान्स फिल्मोत्सव में शुक्रवार को फिल्म दिखाई गई।
वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, मैथ्यू ने ठीक है, ठीक है कहकर इसे ज्यादा तवज्जो नहीं दी।
मैक्कॉनाघी ने शनिवार को फिल्म के कान्स संवाददाता सम्मेलन में कहा, “किसी को भी आलोचना करने का अधिकार है।”
बहरहाल, इसके अलग शनिवार को फिल्म के आधिकारिक प्रीमियर पर दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाई।
dharmpath.com dharmpath