कान्स फिल्मोत्सव में शामिल हो रहीं सारा

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री-गायिका सारा जेन डियास अपनी आगामी फिल्म ‘जुबान’ की टीम के साथ 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में शिरकत करने को उत्साहित हैं। वह कहती हैं कि वह अपनी ज्यादातर यात्रा के दौरान मौज-मस्ती करेंगी।

सारा ने एक बयान में कहा, “यह कान्स में मेरा पहला मौका है। मैं वहां अपनी टीम के साथ जाऊंगी। ‘जुबान’ की टीम और मैं कान्स में शूट को लेकर आतुर हैं। मैं वहां मौज-मस्ती करने को लेकर उत्साहित हूं।”

वह बुधवार को फेस्टिवल डे कान्स में ‘जुबान’ की निर्माता गुनीत मोंगा और निर्देशक मोजेज सिंह व फिल्म के नायक विक्की कौशल के साथ शिरकत करेंगी। फेस्टिवल डे कान्स 13 मई को शुरू हो गया।

सारा ‘गेम’ और ‘ओ तेरी’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। उन्होंने कान्स के लिए अपने परिधान का चुनाव भी कर लिया है। उन्होंने फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता का परिधान चुना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493