कान्स फिल्म फेस्टिवल में एग्नेस वरदा के पोस्टर का अनावरण हुआ

कान्स, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। कान्स फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों ने दिवंगत फिल्मकार एग्नेस वरदा के एक पोस्टर का अनावरण किया है।

पोस्टर में फिल्मकार की पहली फिल्म ‘ला पॉइंटे कौर्ते’ के सेट पर से लिया गया एक शॉट दर्शाया गया है।

हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, पोस्टर के साथ वरदा का कान्स फिल्म फेस्टिवल में यह फाइनल अपीयरेंस होगा।

शॉट 1954 का है, जब वरदा 26 साल की थीं और अपनी पहली फिल्म बना रही थी। वह फ्रांस के दक्षिणपूर्व में स्थित सेटे में समुद्र तट पर एक तकनीशियन के कंधों पर खड़ी हैं और कैमरे में देख रही हैं।

फेस्टिवल के आयोजकों ने कहा, “सेट की यह तस्वीर एग्नेस वरदा के बारे में सब कुछ बता रही है – उनकी लगन, उत्साह और शरारत।” उनके पास “एक स्वतंत्र कलाकार के इंग्रीडिएंट्स थे, जिससे उन्होंने एक ऐसी रेसिपी बनाई जिसमें सुधार करना उ्न्होंने कभी बंद नहीं किया।”

वरदा का इस साल मार्च में 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493