कोलकाता, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के छोटे से जिले दार्जिलिंग के एक युवा फिल्मकार सौरव राय, फ्रैंट रीवेरिया जाने के लिए तैयार हैं।
सौरव की लघु फिल्म ‘गुध’ एकमात्र ऐसा भारतीय फिल्म है, जिसे 69वें कान्स फिल्म महोत्सव के ‘साइनफाउंडेशन सेलेक्शन’ के लिए चुना गया है।
नई दिल्ली से राय ने आईएएनएस को बताया, “यह फिल्म ऑटोबायोग्राफी है। इसमें मेरे बचपन और दादा-दादी के साथ मेरे रिश्ते को दर्शाया गया है।”
कान्स फिल्म महोत्सव के ‘साइनफाउंडेशन सेलेक्शन’ में 18 फिल्मों को चुना गया है। राय 10 मई को कान्स के लिए रवाना होंगे।
राय ने कहा वह दार्जिलिंग मेंरविवार को होने वाले विधानसभा चुनाव से परिचित हैं। उन्होंने कहा, “मुझे चुनाव के दौरान दार्जिलिंग में रहना अच्छा लगता है, लेकिन मेरी प्राथमिकता यात्रा और शूटिंग के दौरान अधिक से अधिक ज्ञान हासिल करना है।”
dharmpath.com dharmpath