कान्स में तालियों की गड़गडाहट से नवाजुद्दीन का स्वागत

कान्स, 17 मई (आईएएनएस)। फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ की स्क्रीनिंग के मौके पर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी का यहां 69वें कान्स फिल्म महोत्सव में तालियों की गड़गडाहट के साथ स्वागत किया गया।

मुंबई के कुख्यात सीरियल किलर रमन राघव पर आधारित फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ की कान्स में सोमवार को स्क्रीनिंग की गई।

फिल्म में नवाजुद्दीन सीरियल किलर की भूमिका में हैं। इसमें विक्की कौशल पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं।

नवाजुद्दीन की टीम ने आईएएनएस के साथ एक क्लिप साझा की, जिसमें अभिनेता तालियों की गड़गड़ाहट के बीच हॉल में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले इसके निर्देशक अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर लिखा, “पहली स्क्रीनिंग शुरू, हाल भरा हुआ है।”

‘रमन राघव 2.0’ के लिए नवाजुद्दीन और कश्यप को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल रही है।

नवाजुद्दीन नियमित रूप से प्रतिष्ठित कान्स फिल्म महोत्सव का हिस्सा रहे हैं।

‘रमन राघव 2.0’ नवाजुद्दीन की चार सालों में आठवीं फिल्म है, जिसे कान्स में दिखाया गया है। इससे पहले कान्स में उनकी फिल्म ‘द लंचबॉक्स’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘मिस लवली’ और ‘लायर्स डाइस’ दिखाई गईं थीं।

‘मियां कल आना’ के साथ नवाजुद्दीन फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी उतरे हैं। इस फिल्म की स्क्रीनिंग भी कान्स में हुई। यह फिल्म नवाजुद्दीन के भाई शम्स सिद्दिकी द्वारा निर्देशित है।

कान्स फिल्म महोत्सव बुधवार से शुरू हुआ। यह 22 मई तक चलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493