कान्स, 16 मई (आईएएनएस)। कान्स फिल्म समारोह में अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन अपनी आगामी फिल्म ‘सरबजीत’ की स्क्रीनिंग के मौके पर रेड कार्पेट पर होठों पर बैंगनी लिपस्टिक लगाए नजर आईं। ऐश्वर्य डिजाइनर रामी कदी के हल्के गुलाबी रंग के डिजाइनर परिधान में बेहद आकर्षक नजर आ रही थीं।

ऐश्वर्य समारोह में कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
अभिनेत्री रविवार को कान्स फिल्म समारोह में अपनी आगामी फिल्म ‘सरबजीत’ की स्क्रीनिंग के मौके पर मौजूद थीं। उनके साथ फिल्म के निर्देशक उमंग कुमार, अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और निर्माता जैकी भगनानी भी थे।
‘सरबजीत’ भारतीय किसान सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित है। उन्हें पाकिस्तान में जासूसी और आतंकवाद का आरोपी ठहराया गया था। अप्रैल 2013 में लाहौर की एक जेल में अन्य कैदियों ने उन पर हमला कर उन्हें मार डाला था।
फिल्म में रणदीप हुड्डा, सरबजीत सिंह के किरदार में नजर आएंगे।
फिल्म सरबजीत की बहन दलबीर कौर के नजरिए से दिखाई गई है। दलबीर कौर का किरदार ऐश्वर्य ने निभाया है।
dharmpath.com dharmpath