कान्स 2015 के लिए ऐश्वर्य की डिजिटल तैयारी

कान्स, 15 मई (आईएएनएस)। हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री ऐश्वर्य राय 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सोशल मीडिया के जरिए ‘लोरियाल पेरिस इंडिया’ ब्रांड का प्रचार करने जा रही हैं। ऐश्वर्य 20 मई को कान्स में शिरकत करेंगी।

‘लोरियाल पेरिस’ की एंबेसडर ऐश्वर्य ने पिछले साल कान्स में अपनी प्रस्तुति के दौरान अपनी पहली सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा की थी।

ऐश्वर्य अन्य कलाकारों की तरह नियमित तौर पर सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हैं। लेकिन उन्होंने अपने इस दिन को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। पहली बार वह कान्स के दौरान अपने प्रशंसकों के साथ ट्विटर के माध्यम से बात करेंगी, जहां वह अपने अनुभवों को तो साझा करेंगी ही साथ में अपने प्रशंसकों के सवालों के जवाब भी देंगी।

इस मौके पर ऐश्वर्य की एक विशेष वीडियो जारी करने की भी योजना है।

इस फिल्म महोत्सव का आगाज बुधवार को हुआ और यह 24 मई तक चलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493