काफिले पर हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र ने सीरिया में अभियान रोका

जेनेवा, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। सीरिया क्षेत्र में एक राहत काफिले पर हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र ने सभी मानवीय अभियन रोक दिया है। मानवीय मामलों के समन्वयन से संबंधित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) के प्रवक्ता ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

गैर सरकारी संगठन, रेड क्रॉस के अनुसार, यह फैसला संयुक्त राष्ट्र और सीरियाई अरब रेड क्रिसेंट (एसएआरसी) द्वारा समन्वित ट्रकों के काफिले पर एक हवाई हमले के बाद किया गया। यह हमला अलेप्पो प्रांत में सोमवार को हुआ, जिममें 18 वाहनों को नष्ट कर दिया गया और एक राहत कार्यकर्ता की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, ओसीएचए प्रवक्ता जेंस लेर्की ने कहा कि घटना के आसपास के हालात अभी भी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन जमीनी राहत अभियान कुछ समय के लिए रुका रहेगा।

सहायता दलों को सीरिया के विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों में नागरिकों की मदद के लिए रखा गया है।

अमेरिका और रूस की मध्यस्थता में हुए एक हफ्ते के संघर्ष विराम के अंत में यह घटना हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493