‘काफी विद करण’ में सैफ, सारा की जोड़ी नजर आएगी

मुंबई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। टॉक शो ‘काफी विद करण’ के सीजन 6 में सैफ अली खान बेटी सारा खान के साथ नजर आएंगे।

करण जौहर इस सीजन की दोबारा मेजबानी करते नजर आएंगे। इसका प्रीमियर 21 अक्टूबर को स्टार वर्ल्ड पर होगा।

धरमा मूवीज के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सैफ और सारा की जोड़ी की तस्वीर पोस्ट की गई।

इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, “पिता और बेटी की जोड़ी अपने स्टाइल से शो में नजर आएंगी और हां सारा ‘काफी विद करण’ से अपना डेब्यू करने जा रही हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493