चेन्नई, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी तमिल फिल्म ‘काबली’ की शूटिंग यहां हवाईअड्डे पर इस महीने से शुरू होने जा रही है।
फिल्म से जुड़े सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “नियमित रूप से शूटिंग 17 सितंबर से चेन्नई हवाईअड्डे पर शुरू होगी। फिल्म की शूटिंग चेन्नई और उसके बाद मलेशिया में पूरी होगी। मलेशिया में फिल्म का ज्यादातर हिस्सा शूट होगा।”
चेन्नई में शूटिंग अगले सप्ताह से शुरू होगी।
पा. रंजीत द्वारा निर्देशित फिल्म जॉन की असल जिंदगी पर आधारित है। इसमें रजनीकांत प्रमुख भूमिका में होंगे।
फिल्म में राधिका आप्टे, धनसिका, कलैयारासन और प्रकाश राज भी हैं। फिल्म का संगीत संतोष नारायणन ने तैयार किया है।
dharmpath.com dharmpath