‘काबिल’ के मारधाड़ वाले दृश्यों को कोरियोग्राफ कर रहे श्याम कौशल

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। एक्शन डायरेक्टर श्याम कौशल, ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म ‘काबिल’ में मारधाड़ वाले दृश्यों को कोरियोग्राफ कर रहे हैं।

फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता पहली बार श्याम कौशल संग काम कर बेहद खुश हैं। वह ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’, ‘द रिलक्टेंट फंडामेंटलिस्ट’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में स्टंट समन्वयक के रूप में काम कर चुके हैं।

संजय गुप्ता ने ट्वीट कर बताया, “आज हमने प्रतिभाशाली श्याम कौशल द्वारा कोरियोग्राफ किए गए दूसरे प्रमुख एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग पूरी की।”

फिल्म ‘काबिल’ में यामी गौतम भी हैं। इसमें ऋतिक एक बार फिर फिल्म ‘बैंग बैंग’ के बाद एक्शन अवतार में दिखाई देंगे।

इसके लिए संजय गुप्ता ने मारधाड़ वाले दृश्यों के निर्देशक पीटर हैन के साथ भी हाथ मिलाया है।

पीटर हैन ‘शिवाजी’, ‘अन्नियन’ और ‘गजनी’ जैसी कई दक्षिण भारतीय फिल्मों पर काम कर चुके हैं।

फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस के बैनर तले राकेश रोशन द्वारा निर्मित फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493