काबुल, 4 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को विस्फोटक सामग्री से लदी कार में सवार एक आतंकवादी ने काबुल अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के गेट पर स्वयं को उड़ा दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस आत्मघाती हमले में कोई अन्य शख्स हताहत नहीं हुआ है। यह काबुल हवाईअड्डे के निकट एक सप्ताह में दूसरा आत्मघाती हमला है।
पहला आत्मघाती हमला 28 दिसंबर को हुआ था। जिसमें आत्मघाती हमलावर व एक नागरिक की मौत हो गई थी और 13 अन्य नागरिक घायल हुए थे।
dharmpath.com dharmpath