काबुल, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को आत्मघाती हमलावर द्वारा जेल के कर्मियों ले रहे वाहन को निशाना बनाए जाने से छह लोग मारे गए जबकि आठ घायल हो गए।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
काबुल पुलिस प्रवक्ता बशीर मुजाहिद ने समाचार एजेंसी ‘पजवोक अफगान न्यूज’ को बताया कि हमला उस समय हुआ, जब पुल-ए-चरखी जेल से संबद्ध वाहन सुबह करीब 7.30 बजे जेल के प्रवेश द्वार पर पहुंचा।
‘टोलो न्यूज’ ने आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश के हवाले से कहा कि हमले में बच्चों सहित सुरक्षाबल के तीन सदस्य और तीन नागरिक मारे गए। एहतियात के तौर पर सुरक्षाकर्मियों ने इलाके का घेराव कर लिया है।
एक प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद अनीस ने कहा कि जेल के गेट के सामने एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ, जहां बड़ी संख्या में आंगतुक प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच कराने के लिए इंतजार कर रहे थे।
अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल किसी आतंकतवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
dharmpath.com dharmpath