काबुल में आत्मघाती हमला, 6 की मौत

काबुल, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में रक्षा मंत्रालय के नजदीक सोमवार को हुए आत्मघाती हमले में छह लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक, आत्मघातियों ने दो बम विस्फोट किए।

मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार मंत्रालय से कर्मचारी दिन का काम निपटाकर बाहर आ रहे थे तभी शाम में 3.30 बजे यह विस्फोट हुए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हमले में काफी संख्या में लोग जख्मी भी हुए हैं। अफगानिस्तान की मीडिया में आई खबरों के मुताबिक हमले में छह लोगों की मौत हुई है।

एक रिपोर्ट में प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा गया है कि रक्षा मंत्रालय के मुख्य द्वार से घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया।

अफगानिस्तान के पत्रकार बिलाल सरवारी द्वारा किए गए ट्वीट के अनुसार, पहला विस्फोट हल्का था। उन्होंेने लिखा है कि इसके बाद यह देखने के लिए कि क्या हुआ लोग जब इकट्ठा होने लगे तभी दूसरा जबरदस्त विस्फोट हुआ।

गौरतलब है कि काबुल में बेहद अहम इस हिस्से में रक्षा मंत्रालय के अगल-बगल वित्त मंत्रालय और राष्ट्रपति भवन सहित कई अन्य महत्वपूर्ण सरकारी विभाग हैं।

दो सप्ताह पहले काबुल में ही अमेरिकी विश्वविद्यालय में हुए आत्मघाती हमले में 13 लोगों की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493