काबुल में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर हमला, 20 की मौत

काबुल, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में आगामी सितंबर में होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार के काबुल स्थित कार्यालय पर हुए आत्मघाती हमले में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 अन्य घायल हो गए। अफगान प्रशासन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह कार विस्फोट रविवार की शाम को 4.30 बजे के आसपास पूर्व खुफिया प्रमुख अमरुल्लाह सालेह के कार्यालय के पास हुआ। सालेह 28 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार होने के साथ ही अशरफ गनी के साथी भी हैं।

तीन अन्य हमलावर चार मंजिला इमारत (जिसमें कार्यालय भी है) में कई घंटों तक छिपे रहे, जिन्हें वहां से निकालने के लिए सुरक्षा बलों ने एक अभियान चलाया, जो आधी रात तक चला।

गृह मंत्रालय की प्रवक्ता नसरत रहीमी ने समाचार एजेंसी एफे को बताया, “इस हमले में 20 लोगों की मौत हो गई और अन्य 50 लोग घायल हो गए। मारे गए लोगों में चार सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।”

इस हमले में आत्मघाती हमलावर सहित चारों हमलावर मारे गए हैं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 24 हो गई है।

प्रवक्ता ने कहा कि आंतरिक मंत्रालय घटना की जांच कर रहा है।

इमारत में फंसे करीब 150 लोगों को सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

हमले को लेकर गनी ने ट्वीट किया है, “मेरे भाई, अफगानिस्तान की मिट्टी का सच्चा बेटा और मेरे चुनावी टीम में उपराष्ट्रपति पद के पहले उम्मीदवार अमरूल्लाह सालेह देश के दुश्मनों के हमले में बच गए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493