काबुल में बम विस्फोट

काबुल, 7 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी के दक्षिण-पूर्वी इलाके में मंगलवार को एक भीषण बम विस्फोट हुआ।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, एक रक्षा सूत्र ने घटना में लोगों के हताहत होने की आशंका जताई है।

विस्फोट सुबह 11.30 बजे के आसपास हुआ, जिसके कारण कई मकान व वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

विस्फोट के बाद सैनिकों ने इलाके की घेराबंदी कर दी।

वहीं, गैर-सरकारी सूत्रों ने कहा कि ऐसा लगता है कि एक कार बम ने दो कारों के एक काफिले को उस स्थान पर निशाना बनाया, जहां एक सांसद का आवास है। कारों का काफिला उस वक्त वहां से गुजर रहा था।

उल्लेखनीय है कि बीते 30 जून को काबुल हवाईअड्डे के पास तालिबान के आत्मघाती कार बम ने एक विदेशी सैन्य काफिले पर हमला किया था, जिसमें दो नागरिकों की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493