काबुल में शादी समारोह में विस्फोट, 40 की मौत (लीड-1)

काबुल, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के काबुल में विस्फोटकों से लैस एक आत्मघाती हमलावर ने एक शादी समारोह के दौरान सैकड़ों मेहमानों से भरे एक वेडिंग हॉल को निशाना बनाते हुए खुद को उड़ा लिया, जिसमें कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए।

सरकार के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

टोलो न्यूज के अनुसार, आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता नुसरत रहीमी ने पुष्टि की कि यह एक आत्मघाती विस्फोट था। उन्होंेने बताया कि विस्फोट शनिवार को रात 10.40 बजे के आसपास हुआ।

सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि जब विस्फोट हुआ तो शहर-ए-दुबई वेडिंग हॉल मेहमानों से भरा हुआ था।

वेडिंग हॉल पुलिस डिस्ट्रिक्ट 6 (पीडी6) में स्थित है, जिसमें फैज मोहम्मद कतीब रोड और चार कला-ए-चार देही इलाके शामिल हैं।

सूत्रों ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

तालिबान ने एक बयान में हमले में अपना हाथ होने से इनकार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493