काबुल में सिलसिलेवार बम धमाके, 2 मरे, 24 घायल (लीड-1)

काबुल, 2 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल रविवार को सीरियल बम धमाकों से दहल उठी। इन धमाकों में दो लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य लोग घायल हो गए।

काबुल, 2 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल रविवार को सीरियल बम धमाकों से दहल उठी। इन धमाकों में दो लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य लोग घायल हो गए।

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने एफे न्यूज को बताया कि पहला धमाका पश्चिमी काबुल में सुबह 7.50 बजे हुआ जब एक मिनीबस में लगे बम में विस्फोट हुआ।

दूसरा और तीसरा बम विस्फोट भी इसी इलाके में हुआ।

पहले धमाके के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पांच संवाददाता और सुरक्षाकर्मी इसके बाद हुए धमाकों में घायल हो गए।

किसी भी समूह ने इन वारदातों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493