काबुल, 1 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की प्राथमिक खुफिया एजेंसी अफगान सुरक्षा राष्ट्रीय महानिदेशालय (एनडीएस) ने काबुल में भीषण फिदायीन हमले का आरोप तालिबान से संबद्ध हक्कानी नेटवर्क पर लगाया है। हमले में 90 लोग मारे गए थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता सादिक सिद्दीकी ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर यह बात कही।
आतंकवादियों का हक्कानी नेटवर्क मूलत: अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांतों तथा राजधानी काबुल में सक्रिय है और सुरक्षा बलों पर कई बड़े हमलों में शामिल रहा है।
बुधवार सुबह काबुल के राजननयिक इलाके में विस्फोटकों से लदे एक ट्रक में विस्फोट होने से लगभग 90 लोगों की मौत हो गई, जबकि 460 से अधिक लोग घायल हो गए। कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है।
dharmpath.com dharmpath