काबुल विस्फोट की जर्मनी ने निंदा की

बर्लिन, 31 मई (आईएएनएस)। जर्मनी ने अफगानिस्तान में अपने दूतावास के निकट भीषण फिदायीन हमले की निंदा की है। घटना में जर्मन मिशन में तैनात एक अफगानी सुरक्षा अधिकारी के अलावा दर्जनों लोग मारे गए।

विदेश मंत्री सिगमर गैबरियल ने हमले को वीभत्स करार दिया। उन्होंने कहा “मैं हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।”

उन्होंने कहा, “हमला जर्मनी के दूतावास के बिल्कुल नजदीक हुआ है। इस हमले में नागरिकों के साथ-साथ वे लोग मारे गए जो अफगानिस्तान के बेहतर भविष्य के लिए वहां के लोगों के साथ मिलकर काम करते हैं। ऐसे लोगों को निशाना बनाया जाना बेहद घृणास्पद है।”

उन्होंने कहा कि हमले में जर्मनी के दूतावास के कर्मचारी भी घायल हुए हैं तथा दूतावास के परिसर की सुरक्षा करने वाले एक अफगान अधिकारी की जान चली गई है।

मंत्री ने कहा, “हम पीड़ितों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताते हैं..देश को स्थिर करने की दिशा में अफगानिस्तान सरकार को जारी सहयोग की हमारी प्रतिबद्धता पर इस तरह के हमले का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493