पेरिस, 28 जनवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के पेरिस स्थित एफिल टावर की बत्तियां बंदकर अफगानिस्तान के काबुल में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएंगी।
पेरिस की मेयर एनी हिडाल्गो ने शनिवार को कहा, “काबुल में आत्मघाती हमले में मारे गए लोगों के सम्मान में आज आधीरात को एफिल टावर की बत्तियां बंद कर दी जाएंगी।”
हिडाल्गो ने कहा, “दोबारा से आतंकवाद का दंश झेल रहे अफगानिस्तान के लोगों के साथ पेरिस और पेरिस के लोग एकजुट खड़े हैं।”
गौरतलब है कि अफगानिस्तान में हुए हमले में 102 लोगों की मौत हो गई जबकि 158 घायल हो गए।
आतंकवादी संगठन तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
dharmpath.com dharmpath