कामयाब रिश्ते का कोई मंत्र नहीं: पिक्सी

लॉस एंजेलिस, 24 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड गायिका-गीतकार पिक्सी लॉट का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि कामयाब रिश्ते का कोई मंत्र है।

वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 25 वर्षीया पिक्सी 19 साल की उम्र से मॉडल ऑलिवर चेशायर को डेट कर रही हैं। पिक्सी का कहना है कि उन्हें इतनी कम उम्र में एक गंभीर रिश्ते में बंधे होने पर कोई अफसोस नहीं है।

पिक्सी ने कहा, “मुझे लगता है कि हर रिश्ता अलग होता है और उसके कोई नियम नहीं होते। मेरे कुछ दोस्तों ने कई लोगों के साथ रिश्ता रखा है और कई अन्य मेरी तरह अभी भी अपने पहले रिश्ते से बंधे हुए हैं। अगर आपको अपना रिश्ता सही लगता है तो आप उसे जारी रखते हैं।”

ऑलिवर एक मॉडल हैं और उनका काम ऐसा है, जिसमें दोनों को साथ रहने का मौका बेहद कम मिलता है।

पिक्सी ने समाचारपत्र ‘द सन’ को बताया, “मैं बाहर होती हूं या फिर वह बाहर होते हैं। वो समय बेहद मुश्किल होता है लेकिन हमें इसकी आदत पड़ चुकी है, क्योंकि शुरू से ऐसा ही है। हम दोनों को एक-दूसरे पर पूरा भरोसा है और अगर भरोसा नहीं होता, तो यह और ज्यादा मुश्किल हो जाता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493