काम के बोझ से बीमार पड़े इरफान?

मुंबई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऐसा लगता है कि अधिक काम के दबाव का असर अभिनेता इरफान खान के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।

अभिनेता ने कहा कि वह काफी अस्वस्थ हैं और अधिक काम के कारण कमजोरी महसूस कर रहे हैं।

इरफान इस साल एक के बाद एक फिल्मों की शूटिग में व्यस्त रहे हैं। ‘पीकू’ के बाद उन्होंने ‘जुरासिक वर्ल्ड’ और ‘इन्फर्नो’ की शूटिंग की।

इरफान को शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘जज्बा’ में अब ऐश्वर्य राय बच्चन के साथ देखा जा रहा है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘तलवार’ रिलीज हुई थी।

सूत्र ने बताया कि इरफान ने अपनी फिल्म ‘तलवार’ देखने के लिए बुधवार को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को आमंत्रित किया था। लेकिन वह अचानक बीमार पड़ गए, हालांकि उन्होंने अपनी खास टीम से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि दीपिका को किसी तरह की परेशानी न हो।

वह गुरुवार को ‘जज्बा’ के प्रीमियर में भी शामिल होना चाहते थे, लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण ऐसा नहीं कर पाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493