भोपाल-प्रदेश में पहले से काम कर रही कंपनी से विदेशी निवेश करवाने का एमओयू साइन कर राज्य सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है । ऐसा ही कुछ मामला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की हाल ही में सिंगापुर यात्रा के दौरान हुआ। जानकारी के अनुसार सिंगापुर में रिन्युअल एनर्जी के क्षेत्र में 1000 मेगावाट विद्युत उत्पादन की मप्र में यूनिट लगाने का सेम्ब काॅर्प (semb.corp.) ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड से एमओयू साइन किया । जबकि यह कंपनी पहले से इस क्षेत्र में प्रदेश में काम कर रही है । कंपनी की प्रदेश के भिंड जिले में पहले से यूनिट चल रही है । इतना ही नहीं कंपनी का सिंगापुर के साथ-साथ आंध्र, गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान और मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी पहले से कारोबार चल रहा है । इस तरह विदेशी निवेश के नाम पर प्रदेश में पहले से काम कर रही कंपनियों से एमओयू साइन कर राज्य सरकार वाहवाही लूट रही।
dharmpath.com dharmpath