काम व पारिवारिक जीवन में संतुलन रखती हूं : गौरी खान

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। गौरी खान सफल इंटीरियर डिजाइनर, फिल्म निर्माता, उद्यमी, मां और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की पत्नी हैं। गौरी का कहना है कि वह अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद परिवार के लिए समय निकाल लेती हैं और उन्हें काम और परिवार के बीच संतुलन बनाकर चलना पसंद है।

आईएएनएस को दिए ई-मेल साक्षात्कार में गौरी ने कहा, “मैं अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अपने परिवार के साथ समय बिताती हूं और मैं अपने काम और परिवार के बीच एक संतुलन बना कर रखती हूं।”

गौरी खान कई ब्रांडों से जुड़ी हुई हैं। वह अक्सर मर्सिडीज-बेंज लक्स ड्राइव के कस्टमर इंगेजमेंट कार्यक्रम जैसी गतिविधियों में शिरकत करती रहती हैं।

गौरी ने 1991 में शाहरुख खान से शादी की, जिनसे उन्हें एक बेटा आर्यन और बेटी सुहाना है। वहीं सरोगेट मदर के द्वारा 2013 में उनका तीसरा बच्चा अबराम हुआ।

गौरी कैमरे के सामने बहुत कम ही आती हैं फिलहाल वह इंटीरियर डिजाइनर के रूप में अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं, न कि अभिनेत्री के तौर पर।

वह बेशक शाहरुख खान की पत्नी हैं, लेकिन प्रसिद्धि के लिए उन्होंने खुद को कभी एक सुपर स्टार की पत्नी के रूप में पेश नहीं किया। उन्होंने खुद को एक इंटीरियर डिजाइनर और फैशन डिजाइनर के रूप में ही स्थापित किया है।

अपने संपूर्ण जीवन यात्रा पर पुस्तक लिखे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, “मेरी इस जीवन यात्रा में ऐसा कुछ भी नहीं है लेकिन मैं प्रसिद्ध बिल्डरों के साथ मिलकर एक किताब कॉफी टेबल ला रही हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493