काम से थोड़ा ब्रेक चाहते हैं सैम स्मिथ

लॉस एंजेलिस, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायक सैम स्मिथ अपनी व्यस्ततापूर्ण जिंदगी से छोटा सा ब्रेक चाहते हैं और उम्मीद करते हैं कि इस दौरान डेटिंग पर ज्यादा समय दे सकेंगे।

लॉस एंजेलिस, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायक सैम स्मिथ अपनी व्यस्ततापूर्ण जिंदगी से छोटा सा ब्रेक चाहते हैं और उम्मीद करते हैं कि इस दौरान डेटिंग पर ज्यादा समय दे सकेंगे।

स्मिथ ने वेबसाइट ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ को बताया, “मैं तीन साल से लगातार काम कर रहा हूं और अब महसूस होने लगा है कि घर जाना चाहिए और अपनी जिंदगी जीनी चाहिए। मैं महज 23 साल का हूं और मुझे लगता है कि डेटिंग के लिए यह सही समय है।”

स्मिथ का पहला एलबम ‘इन द लोनली आवर’ है जो प्यार में दिल के टूटने से प्रेरित है। उन्होंने बताया कि वह दूसरी एलबम पर काम कर रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493