काम से ब्रेक लेना भी जरूरी : ऋचा चड्डा

मुबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। अपनी आगामी फिल्म ‘शकीला’ की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि काम से ब्रेक लेना भी जरूरी होता है।

अपने काम को लेकर प्रतिबद्ध रहते हुए ऋचा इस साल दिवाली पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ नहीं रह पाईं।

ऋचा ने कहा, “इन तारीखों का फैसला तो कोई माह पहले ही हो गया था। मैं मानती हूं कि काम से ब्रेक लेना भी जरूरी है क्योंकि मेरे ये कुछ माह काफी व्यस्त रहे हैं। एक टीम के तौर पर हम इस फिल्म की शूटिंग को समय पर पूरा करना चाहते हैं ताकि फिल्म रिलीज की तारीख के लिए तैयार रह सके। मैं खुश हूं कि मैंने दिवाली फिल्म की शूटिंग सेट पर बिताई।”

अभिनेत्री ऋचा को निर्देशक इंद्रजीत लंकेश की आगामी फिल्म ‘शकीला’ में 1990 के दशक में दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री शकीला की भूमिका में देखा जाएगा, जो अब भी फिल्म जगत में काम कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493